किसी आधार कार्ड से कितने सिम कार्ड एक्टिव है इसका कैसे पता लगाया जाता है
किसी आधार कार्ड से कितने सिम कार्ड ऐक्टिव हैं, इसका पता लगाना बहुत आसान है। इसके लिए सबसे पहले आपको आधार की आधिकारिक वेबसाइट resident.uidai.gov.in पर जाना होगा। आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर my aadhar पर क्लिक करें। इसमें aadhar services में आपको आपके आधार से सम्बन्धित बहुत सारी जानकारी मिल जाती है। इसके बाद आपको aadhar authentication services पर क्लिक करना होगा। जो नया पेज खोलकर आएगा उसमें आप को आधार नंबर और vid भरने का ऑप्शन मिलेगा। आप चाहे तो आधार नंबर लिख सकते हैं और यदि आपके पास vid नंबर है तो वह भी लिख सकते हैं। दोनों में से केवल एक ही भरना होता है। आधार नंबर लिखने के बाद आपको नीचे दिया गया कैप्चा भरना होगा। कैप्चा का लेटर case-sensitive होता है इसलिए कैपिटल और स्माल लेटर देखकर ही भरे। Send OTP पर क्लिक करें।
अब date सेट करें। आप अपने आधार से जुड़े 6 महीने तक का रिकॉर्ड जान सकते हैं। डेट सिलेक्ट करने के बाद नंबर ऑफ रिकॉर्ड्स में अधिकतम 50 रिकॉर्ड की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अब आप के आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आया होगा। जिससे यहां पर लिख कर Verify OTP पर क्लिक करें। अब जो नया पेज खोलकर आएगा, उसमें आपको आपकी आधार के साथ जुड़े मोबाइल नंबरों की जानकारी प्राप्त हो जाएगी।



टिप्पणियाँ